बॉलीवुड हसीनाओं की खूबसूरती पर ये क्रिकेटर हुए क्लीन बोल्ड

Photo of author

By Admin

बॉलीवुड के ग्लैमर और क्रिकेट की दुनिया हमेशा से ही चर्चा में रही है। अक्सर ही बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर के अफेयर की चर्चा सुर्खियों में रहती है , इनके link ups और breakups की चर्चाये हमेशा न्यूज़ चैनल पर बनी रहती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स ने एक लम्बे समय तक डेट करने के बाद विवाह के बंधन में बंध गए। आइये जानते है कौन सी जोडिया इस लिस्ट में शामिल है। 

मंसूर अली खान पटौदी – शर्मीला टैगोर 

इस लिस्ट में सबसे पुराना नाम है मंसूर अली खान पटौदी और  शर्मीला टैगोर का , 1968 दिसंबर में ये दोनों विवाह के बंधन में बंधे थे। उस  समय इन दोनों के  अफेयर की चर्चा ज़ोरो पर थी। हलाकि मंसूर अली खान साहब अब इस दुनिया में नहीं रहे। शर्मीला टैगोर 3 बच्चो की माँ है – सैफ अली खान , सोहा और सबा अली खान। हलाकि सैफ और सोहा बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने नाम है वही सबा अली खान का बॉलीवुड से दूर दूर तक कोई नाता नहीं है। 

सुनील शेट्टी – अथिया शेट्टी 

बॉलीवुड के anna के नाम से मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी की  बेटी अथिया शेट्टी  और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल काफी लम्बे समय से एक रिलेशनशिप में है , इन  दोनों के कई बार सोशल मीडिया पर फोटोज़ भी आती रहती है, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में कोई टिपड्डी  नहीं की ,वही अफवाहों की माने तो  इसी महीने दोनों शादी करने वाले है। देखना बाकि है की अब इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है।

  

हरभजन सिंह – गीता बसरा

The train मूवी में अपनी एक्टिंग और और अदाओ के जलवे बिखे चुकी गीता बसरा और भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह भी इस लिस्ट में शामिल है , नवंबर 2015 दोनों ने एक बहुत ही पर्सनल तरीके से गुरूद्वारे में शादी की। हलाकि गीता बसरा अब बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आती है , उनका पूरा समय वो घर और बच्चो के साथ ही बिताती है। 

अनुष्का शर्मा – विराट कोहली

अनुष्का और विराट के प्यार के चर्चे बॉलीवुड की गलियारों में सबसे मशहूर थे , दोनों की लव स्टोरी एक शैम्पू ब्रांड को शूट करते समय शुरू हुई , और वही से ये दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करने लगे थे। दिसंबर 2017 को इन दोनों ने शादी कर ली थी , शादी के बाद अनुष्का ने फिल्मो से ब्रेक ले लिए था और पूरा समय उन्होंने अपने परिवार और अपनी बेटी को दिया।  इनकी एक बेटी है ‘ वामिका ‘ . और खबरों की माने तो अब अनुष्का एक बार फिर फिल्मो में एक्टिंग करने के लिए तैयार है। 

युवराज सिंह – हेज़ल कीच 

भारत को विश्व कप जिताने में अहम् भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह पहले नज़र में ही हेज़ल कीच को देखते क्लीन बोल्ड हो गए थे , हेज़ल बॉलीवुड में आइटम डांस करने के लिए मशहूर है , फिल्म ‘बॉडीगार्ड ‘ में हेज़ल ने करीना के साथ अहम् भूमिका  निभाई थी। एक लम्बे अफेयर के बाद दोनों ने शादी कर ली हाल ही में दोनों एक बेबी बॉय के पेरेंट्स बने है। हेज़ल के पहले युवराज सिंह का नाम दीपिका पादुकोणे , किम शर्मा के साथ भी जुड़ चुका है। 

जहीर खान – सागरिका घाटगे

टीम इंडिया के फ़ास्ट बॉलर ज़हीर खान और सागरिका की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी और वही ये दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे , दोनों ने साल 2017 में शादी कर ली थी। सागरिका ने अपनी पहली ही फिल्म ‘चक दे इंडिया’ से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से तहलका मचा दिया था। 

Leave a Comment